Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने शनिवार को कालाढूंगी विस क्षेत्र के भ्रमण के दौरान लोगों की समस्या सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 03:23 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:21 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

संवाद सहयोगी, रामनगर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि वह कालाढूगी विस क्षेत्र में महीने में दो दिन वह लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनेंगे, ताकि समस्याओं का त्वरित गति से निदान किया जा सके।

loksabha election banner

शनिवार को भगत ने कालाढूगी विस क्षेत्र के रतनपुर में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित मोहन व ग्राम प्रधान मनीष आर्य ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में विधायक भगत ने कहा कि पीड़ित की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाए। इस दौरान विपिन काडपाल ने गाव में झूलते विद्युत तारों व जर्जर हो चुके विद्युत पोलों की समस्या उठाई। विधायक भगत ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से जर्जर विद्युत पोलों का प्रस्ताव बनाने को कहा। इसके अलावा गाव के धरमदत्त सती व पंकज पाडे ने सिंचाई से संबंधित समस्या उठाई।

इस दौरान नलकूप विभाग के ईई एसएस भंडारी, जल संस्थान के ईई जेपी यादव, लोनिवि के जेई गिरधर टम्टा, दीपक बिष्ट, जीवन राम आदि मौजूद रहे।

बंशीधर भगत ने कोटाबाग ब्लाक के बैलपड़ाव व गैबुआ सहित अन्य क्षेत्रों में आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भगत ने दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। स्वागत कार्यक्रम के बाद बैलपड़ाव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि भाजपा 2022 के विस चुनाव में पुन: पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी। पदाधिकारी सभी बूथों पर नये लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैबुआ बूथ नम्बर छह से लेकर बैलपड़ाव के कई बूथों पर बैठक आयोजित की। कार्यक्रम में पत्तापानी के बीडीसी मेंबर ललित मोहन, ग्राम प्रधान मनीष आर्या सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम में कोटाबाग मंडल अध्यक्ष जोगा सिंह मेहरा, हेम तिवारी, जगदीश गुरौ, पंकज पांडे, मयंक तिवारी, रामपाल सिंह, देवेन्द्र कुमार, हेम पाठक, गिरधर टम्टा, जीवन राम आर्या, दीपक बिष्ट सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.