मेला दिखाने के बहाने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज
मेला दिखाने के बहाने एक युवक व उसके साथी ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ मारपीट भी की गई। उसकी मां ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
काशीपुर, जेएनएन : मेला दिखाने के बहाने एक युवक व उसके साथी ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ मारपीट भी की गई। उसकी मां ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रतन रोड निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जिला पाकबड़ा स्थित मौर्य नगर बड़ा मंदिर के पास उसके मायके के पास रहने वाले गौरव पुत्र राजाराम से उसकी जान पहचान है। 13 सितंबर की दोपहर गौरव ने उसकी पुत्री को मेला दिखाने के बहाने बाजार बुलाया और गौरव तथा उसका साथी नितेश उसे बहला फुसला कर मेला दिखाने के बहाने ले गए। आरोप है कि मुरादाबाद ले जाकर गौरव ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर दो दिन तक अपने साथ रखा और दुष्कर्म करता रहा। 15 सितंबर को किसी तरह भागकर घर पहुंची किशोरी ने यह मामला बताया। जिस पर तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौरव व उसके साथी नितेश के खिलाफ धारा 376, 323 आइपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।