Move to Jagran APP

panchayat elelction : हल्‍द्वानी में प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में ज्यादा और चौसला में सबसे कम वोट

पंचायत चुनाव को अब सिर्फ 20 दिन बाकी हैं। ऐसे में संभावित प्रत्याशी नुक्कड़ से लेकर चौराहों तक में प्रचार कर माहौल अपने पक्ष में बनाने में जुटे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 12:31 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 12:31 PM (IST)
panchayat elelction : हल्‍द्वानी में प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में ज्यादा और चौसला में सबसे कम वोट
panchayat elelction : हल्‍द्वानी में प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में ज्यादा और चौसला में सबसे कम वोट

हल्द्वानी, गोविंद बिष्ट : पंचायत चुनाव को अब सिर्फ 20 दिन बाकी हैं। ऐसे में संभावित प्रत्याशी नुक्कड़ से लेकर चौराहों तक में प्रचार कर माहौल अपने पक्ष में बनाने में जुटे हैं। जहां वोटर कम हैं, वहां प्रत्याशियों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ रही हैं, मगर जिन गांवों में ज्यादा मतदाता हैं, वहां वे दिन-रात को एक करने में जुटे हैं। हल्द्वानी विकासखंड में छह ग्रामसभा ऐसी हैं, जहां प्रत्याशी का भविष्य लिखने वालों की संख्या एक हजार से भी कम है। इनमें चौसला में सबसे कम और प्रेमपुर लोश्ज्ञानी गांव में सबसे ज्यादा मतदाता हैं। दोनों गांव में वोटरों की संख्या में दस गुने का अंतर है। ब्लॉक के सबसे बड़े गांव प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में 4153 मतदाता हैं, जबकि चौसला में मात्र 418 वोटर प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। 

loksabha election banner

नगर निगम का विस्तार होने से कम हो गईं पंचायत की सीटें

हल्द्वानी को आर्थिक व राजनीतिक लिहाज से कुमाऊं का सबसे बड़ा शहर माना जाता है। भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों का हर चुनाव में दखल रहता है। नगर निगम सीमा का विस्तार होने की वजह से पंचायतों की सीमा छोटी हो गई है। अब ग्राम प्रधान की साठ, बीडीसी की 39 और जिला पंचायत सदस्य की पांच सीटें ही रह गई हैं। इन्हीं सीटों पर नेता अपनी ताल ठोकेंगे।

पुरुष-महिला में 1523 का अंतर

हल्द्वानी ब्लॉक की मतदाता सूची के मुताबिक पुरुष वोटरों की संख्या 47537 और महिला की 46014 है। हालांकि गांव के चुनाव में वोट देने में महिलाओं की संख्या हर बार पुरुषों से ज्यादा रहती है। 

वोटरों की यह है संख्या

ग्राम पंचायत        वोटर संख्या

लाखनमंडी           1408

नयागांव कटान       1119

खनवाल कटान       1435

चोरगलिया आमखेड़ा 1358

सीतापुर              1120

बसंतपुर              1026

किशनुपर रैक्वाल     1149

सुंदरपुर रैक्वाल      1307

लछमपुर             1285

जगतपुर             1021

कुंवरपुर             1139

देवलातल्ला         1275

खेड़ा                2343

पनियाली            1680

बजूनिया हल्दू       1779

रामड़ी आनसिंह     2351

पीपलपोखरा         1709

बच्चीनगर           2353

कुरियागांव          1610

कमलुवागांजा मेहता 1738

घुनी नं एक          1779

गुजरौड़ा             1693

बसानी               625

चौसला              418

जयपुर पाडली       1068

नाथूपुर पाडली       756

लामाचौड़ खास      872

रामपुर लामाचौड़    1081

प्रेमपुर लोशज्ञानी    4153

हिम्मतपुर बैजनाथ   1277

आनंदपुर            1517

हल्दूपोखरा नायक   1345

करायल चतुर सिंह   2133

देवलचौड़ खाम     1669

देवलचौड़ बंदोबस्ती 3612

चांदनी चौक घुड़दौड़ा 1120

हरिपुर जमनसिंह      775

बैड़ापोखरा           2942

धौलाखेड़ा           2095

हरिपुर तुलाराम       1074

फत्ताबंगर            1155

हैड़ागज्जर          1660

हरिपुर पूर्णानंद      1502

हाथीखाल          1945

पदमपुर देवलिया   1321

जयपुर खीमा       1802

किशनपुर सकुलिया 1925

जयपुर बीसा        1389

गंगापुर कबडवाल   982

जग्गीबंगर          1818

बमेठा बंगर केशव  1187

खड़कपुर           1908

दुर्गापालपुर परमा    1757

दुम्काबंगर बच्चीधर्मा 1995

हल्दूचौड़ दौलिया   1775

हल्दूचौड़ दीना      2179

हल्दूचौड़ जग्गी     2061


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.