Move to Jagran APP

राष्ट्रीय लोक अदालत में 3098 मुकदमों का निपटारा, 10.83 करोड़ समझौता राशि दिलाई

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को हाई कोर्ट समेत निचली अदालतों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर 3098 मुकदमों का निस्तारण किया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 08:28 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 08:28 AM (IST)
राष्ट्रीय लोक अदालत में 3098 मुकदमों का निपटारा, 10.83 करोड़ समझौता राशि दिलाई
राष्ट्रीय लोक अदालत में 3098 मुकदमों का निपटारा, 10.83 करोड़ समझौता राशि दिलाई

नैनीताल, जेएनएन : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को हाई कोर्ट समेत निचली अदालतों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर 3098 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इसमें 10.83 करोड़ से अधिक समझौता राशि दिलाई गई। 

loksabha election banner

हाई कोर्ट में आयोजित लोक अदालत में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा समेत रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल व अन्य रजिस्ट्रारों ने मुकदमों का निपटारा किया। हाई कोर्ट में नियत 344 में से 66 मुकदमों का निपटारा कर करीब चार करोड़ समझौता राशि तय की गई। इस दौरान हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति के सचिव मनोज गब्र्याल, रजिस्ट्रार कौशल किशोर शुक्ला, अनुज संगल, सुजीत कुमार, सादाब बानो, प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी मो. युसूफ, प्रशासनिक अधिकारी रमाकांत चौधरी आदि थे। प्राधिकरण के सदस्य सचिव डॉ. जीके शर्मा ने बताया कि राज्य में न्यायालय नहीं पहुंचे प्री-लिटिगेशन के 10482 वादों में से 1383 वादों का निपटारा कर 13.71 करोड़ समझौता राशि तय की गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव खुल्बे की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय व तहसील अदालतों में लोक अदालत का आयोजन कर 96 मुकदमों का निपटारा किया गया। 

प्रदेश में निपटाए गए मुकदमे

जिला              नियत        निस्तारित वाद

अल्मोड़ा          112              27

बागेश्वर           12              08

चमोली            19               12

चंपावत            69               29

देहरादून          1457          1075

हरिद्वार          2070         1491

नैनीताल          478            96  

पौड़ी               122            61

पिथौरागढ़        48             19

रुद्रप्रयाग           65           06

टिहरी              46            18 

यूएस नगर       353         140

उत्तरकाशी       57           50 

हाई कोर्ट          344          66


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.