Move to Jagran APP

दो महिलाओं से छेड़खानी पड़ी भारी, पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा NAINITAL NEWS

रामनगर में अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं के साथ घर मे घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Edited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 11:06 AM (IST)
दो महिलाओं से छेड़खानी पड़ी भारी, पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा NAINITAL NEWS
दो महिलाओं से छेड़खानी पड़ी भारी, पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा NAINITAL NEWS
रामनगर, जेएनएन : अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं के साथ घर मे घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम थारी निवासी पारसो कौर पत्‍‌नी मुख्तियार सिंह ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व रात के समय वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसी गांव के ही तारा सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोनू व रादी घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गालीगलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कवींद्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर ग्राम थारी निवासी चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इधर दूसरे मामले में ग्राम मालधन तुमड़िया डैम निवासी ममता कौर पत्‍‌नी जागीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसी गाव के रहने वाले सोनू सिंह पुत्र रतन सिंह व सुखदेव सिंह पुत्र लखा सिंह ने उसका रास्ता रोककर छेड़ाखानी की। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मालधन चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर तुमड़िया डैम निवासी सोनू व सुखदेव सिंह पर कार्रवाई की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.