Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य बोलीं, हमारे इस्तीफे का कोई मतलब नहीं NAINITAL NEWS

सर‍िता आर्य ने कहा कि जब राष्टï्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया तो उनके इस्तीफे के साथ ही पूरी कार्यकारिणी भंग हो गई। ऐसे में उनका अलग से इस्तीफा देना औचित्यहीन है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 01:17 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 08:10 PM (IST)
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य बोलीं, हमारे इस्तीफे का कोई मतलब नहीं NAINITAL NEWS
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य बोलीं, हमारे इस्तीफे का कोई मतलब नहीं NAINITAL NEWS

 नैनीताल, जेएनएन : महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्य ने पद से इस्तीफे के मामले में नई थ्योरी दी है। उन्होंने कहा कि जब राष्टï्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया तो उनके इस्तीफे के साथ ही पूरी कार्यकारिणी भंग हो गई। ऐसे में उनका अलग से इस्तीफा देना औचित्यहीन है। सरिता के बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पद पर रहने या न रहने को लेकर भी चर्चा को बल मिला है।

loksabha election banner

कांग्रेस में आम चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया। राहुल ने पद छोडऩे के बाद पार्टी नेताओं में इस्तीफा देने की होड़ मची है। सोमवार को नैनीताल में सभासदों के आंदोलन में समर्थन देने पहुंची पूर्व विधायक सरिता ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस राष्टï्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पद छोड़ा, उसी दिन स्वत: कार्यकारिणी भंग हो गई। वह भी पद से हट गई। साथ ही जोड़ा कि वह कांग्रेस की सिपाही है, संगठन जो जिम्मेदारी देगा, काम करती रहेंगी। पूर्व विधायक सरिता आर्य को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का करीबी माना जाता है। उनके बयान को पूर्व सीएम के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हरदा के ट्वीट से छिड़ा सियासी संग्राम, 24 घंटे की भूख हड़ताल पर दो सभासद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.