रामनगर में महिला की हत्याकर फेंकने की घटना का पुलिस अब तक नहीं कर सकी खुलासा
24 घंटे बीतने के बाद भी काफी प्रयास के चलते नहर में मिली महिला के शव की शिनाख्त अभी मक नहीं हो पाई।
By Edited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 04:20 PM (IST)
रामनगर, जेएनएन : 24 घंटे बीतने के बाद भी नहर में मिली महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस के लिए यह ब्लाइंड मर्डर चुनौती बनता जा रहा है। शव की शिनाख्त के लिए चमोली, मुरादाबाद व हल्द्वानी क्षेत्र से गुम हुई महिलाओं के परिजन भी पहुंचे थे। शिनाख्त के लिए चार पुलिस टीमों को अलग-अलग स्थानों में भेजा है।
शनिवार को सिंचाई नहर में एक महिला का शव मिला था। पहचान छिपाने को शव को जलाने का प्रयास किया गया था। उसका चेहरा व हाथ आग से झुलसा हुआ था। पुलिस ने भी हत्या कहीं और करके शव को नहर में फेंकने की संभावना जताई थी। शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा है। हत्या के राज से परदा उठाने के लिए सबसे पहले महिला की शिनाख्त जरूरी है। पुलिस इस समय उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। रविवार को शव की शिनाख्त के लिए गुम हुई महिलाओं के परिजन भी पहुंचे थे। लेकिन शव गुम हुई महिलाओं का नहीं पाया गया। पुलिस ने जिला ऊधमसिंह नगर व उप्र के इलाकों में शव की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम भेजी है। बाग बगीचों में भी महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। नगर के होटलों में भी महिला की शिनाख्त का प्रयास किया गया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस जुटी हुई है। टीमें जगह-जगह फोटो दिखाकर शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शिनाख्त के बाद से ही हत्या के राज से परदा उठना शुरू हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें