विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के रामनगर में मिला 18 फीट लंबा अजगर, भारी भरकम वजन देख उड़े ग्रामीणों के होश

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:47 AM (IST)

मानसून की भारी बारिश के बीच रामनगर के टेड़ा गांव में 18 फीट लंबा और 80-90 किलोग्राम वजनी अजगर मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

HighLights

  1. रामनगर के टेड़ा गांव में मिला 18 फीट लंबा अजगर

  2. अजगर का वजन 80 से 90 किलोग्राम, ग्रामीणों में दहशत

  3. वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया

जागरण संवाददाता, रामनगर मानसून की भारी बारिश के बीच रामनगर और कार्बेट नेशनल पार्क से सटे इलाकों में इन दिनों सांपों के निकलने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।

ताजा मामला रामनगर के टेड़ा गांव से सामने आया है। जहां रात में घरों के नजदीक एक खेत के पास 18 फीट लंबा और करीब 80 से 90 किलोग्राम वजनी अजगर दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

खेत के पास अजगर को रेंगते देख डरे-सहमे ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग की कोसी रेंज को दी। सूचना मिलते ही विभाग के स्नेक रेस्क्यूअर राजेश कश्यप मौके पर पहुंचे। रात के अंधेरे के बीच खेत की झाड़ियों में छिपे अजगर को पकड़ना बेहद चुनौतीपूर्ण था।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ PGI के साथ लगते एरिया में निकला अजगर, जिसने भी देखा रह गया दंग; वीडियो वायरल

रेस्क्यूअर ने सूझबूझ दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद इसे सुरक्षित काबू में किया। अजगर इतना भारी-भरकम था कि रेस्क्यूअर अकेले उसे उठा भी नहीं पा रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद ली गई और कई लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वन विभाग अजगर को जंगल छोड़ने की तैयारी कर रहा है।