यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संस्कृत भाषा को महत्व देना आधुनिक भारत की जरूरत : भगत
कालाढूंगी। विधायक बंशीधर भगत ने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरी

कालाढूंगी। विधायक बंशीधर भगत ने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान भगत ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए हिन्दी भाषा की जननी संस्कृत को महत्व देना आधुनिक भारत की जरूरत है। आधुनिक भारत की युवा पीढ़ी अपनी सभ्यता को भूल कर पाश्चात्य सभ्यता को अपनाने में अपना गौरव समझ रही हैं।
प्रथम दिन छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें वरिष्ठ वर्ग संस्कृत नृत्य में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रथम, राइंका कोटाबाग द्वितीय व राबाइंका कोटाबाग तृतीय पायदान पर रहा। समूह गान में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रथम, राइंका कालाढूंगी द्वितीय व राबाइंका बैलपड़ाव तृतीय स्थान पर रहा। संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में राबाइंका कोटाबाग प्रथम, राइंका बजौनियांहल्दू द्वितीय व नवोदय विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। जबकि कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में संस्कृत नृत्य में नवोदय विद्यालय, स्यात प्रथम राकउमाका कनकपुर द्वितीय व राबाइंका कोटाबाग तृतीय स्थान पर रहा। समूहगान में राउमावि देवीपुरा प्रथम, राइंका बजौनियांहल्दू द्वितीय व राबाइंका कोटाबाग तृतीय पायदान पर रहा। जबकि संस्कृत नाटक में नवोदय विद्यालय स्यात प्रथम, आशा निकेतन पत्तापानी द्वितीय व राउमावि कनकपुर तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन सह खंड संयोजक डॉ. मौलेश्वर पांडेय ने किया।
