विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में 15 फीट लंबा अजगर दिखने से दहशत, एनाकोंडा जैसा विशाल

Published: Sun, 09 Aug 2026 10:40 AM (IST)

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के हरीशताल गांव में 15 फीट लंबा अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन ...और पढ़ें

नैनीताल के हरीशताल में 15 फीट लंबा अजगर आने से दहशत। जागरण

नैनीताल के हरीशताल में 15 फीट लंबा अजगर आने से दहशत। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, भवाली। नैनीताल जिले में ओखलकांडा ब्लाक के हरीशताल में शनिवार को गांव के पास विशाल अजगर दिखने पर गांव में दहशत फैल गई। लोग इसे एनाकोंडा कहते दिखे। लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बार इतना विशाल अजगर देखा। ग्रामीणों अजगर आने कि सूचना वन विभाग को दी।

सूचना के बाद पहुंची व विभाग की टीम ने दोपहर में 15 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू कर दूर जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत कि सांस ली।

वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि गांव में अजगर ने एक जानवर को भी निगल लिया था, जिससे ग्रामीण भयभीत थे। उन्होंने बताया वन कर्मियों ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर गांव से दूर जंगल में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- बिहार के एक घर में घुसे किंग कोबरा और अजगर, पालतू कुत्ते ने बचाई परिवार की जान

यह भी पढ़ें- प्याज की टोकरी में अजगर देख भाग खड़े हुए व्यापारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप