Move to Jagran APP

साइबर क्राइम के मामले सुलझाने में फिसड्डी साबित हो रही अल्मोड़ा पुलिस

पहाड़ के भोलेभाले लोग साइबर ठगों के जाल में जल्द फंस जाते हैं। स्कीम या एटीएम अपडेट के नाम पर उनकी गाढ़ी कमाई ठगी जा रही है। अल्मोड़ा में तीन वर्षों में अब तक कुल 29 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें से मात्र 14 का निस्तारण हुआ है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 01:17 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 01:17 PM (IST)
साइबर क्राइम के मामले सुलझाने में फिसड्डी साबित हो रही अल्मोड़ा पुलिस
साइबर अपराध के कुल 50 प्रतिशत मामले भी निस्तारित नहीं हो पाए है।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं पुलिस के पास अधिकतर मामले लंबित चल रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में जिले में साइबर अपराध के कुल 50 प्रतिशत मामले भी निस्तारित नहीं हो पाए है।

loksabha election banner

पुलिस पूरी तरह से साइबर क्राइम के मामले निस्तारित करने में असफल ही साबित हो रही है। डीआइजी पूरे मामले पर अल्मोड़ा पुलिस को फटकार भी चुके हैं।

शांत पहाड़ों पर भी अब साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फेसबुक, व्हट्सएप, इंस्टाग्राम आदि इंटरनेट मीडिया से लेकर अन्य माध्यमों से आए दिन कोई न कोई साइबर ठगी का शिकार हो रहा है। कई मामलों में पीड़ित पुलिस तक नहीं पहुंचते हैं, तो कई मामले निस्तारण होने में वर्षों लग जाते हैं।

अल्मोड़ा जिले में 2020, 21 और 22 तीन वर्षों में अब तक साइबर ठगी के कुल 29 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें से मात्र 14 मामलों का निस्तारण हुआ है, जबकि 15 मामले लंबित चल रहे हैं।

पुलिस का दावा है कि इन मामलों में भी लगातार कार्रवाई चल रही है। उधर डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने साइबर सीओ व साइबर सेल प्रभारियों को थानों से जीरो एफआइआर पर मिलने वाले अभियोग दर्ज करने में देरी न की जाने के निर्देश दिए थे। अल्मोड़ा में 2018, 19 और 20 में अल्मोड़ा जिले में दर्ज साइबर के लंबित मुकदमों के निस्तारण नहीं होने पर डीआइजी ने नाराजगी भी जताई थी।

इस वर्ष अब तक नहीं खुल सका निस्तारण का खाता

हर वर्ष साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन इनके निस्तारण धीमी गति से हो रहे हैं। 2022 में अब तक साइबर क्राइम के निस्तारण का खाता तक नहीं खुल सका है। इस वर्ष अब तक आए पांच मामलों में एक भी निस्तारित नहीं हो सका है। सभी पांचों मामले लंबित चल रहे हैं।

तीन वर्ष में आए साइबर क्राइम के मामले

वर्ष    -    कुल मुकदमें -   निस्तारित   - लंबित

2020   -     07          -     05            - 02

2021  -      17          -      09           - 08

2022  -      05          -      00           - 05

एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अल्मोड़ा में साइबर क्राइम के मामले लंबित चल रहे हैं। इन लंबित मामलों के निस्तारण के लिए प्रक्रिया की जा रही है, कुछ टीमे रवाना हो चुकी है, जबकि कुछ टीमे और गिरफ्तारी के लिए रवना होंगी। लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.