सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में रातभर पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करने में छूटे पसीने
जैसे ही रात आठ बजे शहर के क्वारंटाइन सेंटरों में 55 मरीजों के पॉजिटिव होने की सूचना मिली। स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया।
हल्द्वानी, जेएनएन : जैसे ही रात आठ बजे शहर के क्वारंटाइन सेंटरों में 55 मरीजों के पॉजिटिव होने की सूचना मिली। स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया। देर रात तक इन सभी लोगों को एसटीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने में टीम के पसीने छूट गए। 10 एंबुलेंस का इंतजाम कर टीम ने रात 11 बजे से लेकर तीन बजे तक सभी संक्रमित मरीजों को भर्ती करवाया।
महाराष्ट्र से 21 मई को ट्रेन से हरिद्वार और फिर 15 बसों से हल्द्वानी पहुंचे 350 लोगों को क्वारंटाइन किया है। इसमें नैनीताल के अलावा अल्मोड़ा व बागेश्वर के जिले के लोग शामिल हैं। 23 मई की रात को 55 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट देख स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए। प्रशासन भी हरकत में आ गया। सभी औपचारिकता पूरी कर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एआरटीओ गुरदेव सिंह समेत टीम मौजूद रही।
10 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में जाकर संक्रमित लोगों को रात तीन बजे तक एसटीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इसके बाद टीम ने राहत की सांस ली। वहीं रविवार को फिर 33 लोग संक्रमित आ गए हैं। इनमें अधिकांश लोग नैनीताल जिले के निवासी हैं। शाम तक इन्हें भी एसटीएच में भर्ती कर दिया। इसी के साथ एसटीएच में भर्ती मरीजों की संख्या 147 हो चुकी है। इसमें नैनीताल जिले के अलावा उधमसिंह नगर व चम्पावत के मरीज भी शामिल हैं।
क्वारंटाइन सेंटर में महिला से दुष्कर्म की करने की कोशिश, आरोपित पुलिसकर्मी बर्खास्त
फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रहे छह शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज