उत्तराखंड हाई कोर्ट शिफ्टिंग: बेल बाबा में कटेंगे 123 पेड़, उखाड़े जाएंगे हजारों पौधे
हल्द्वानी के बेल बाबा मंदिर के सामने प्रस्तावित हाई कोर्ट निर्माण के लिए 123 पेड़ काटे जाएंगे और हजारों पौधे उखाड़े जाएंगे।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बेल बाबा मंदिर के सामने प्रस्तावित जिस जमीन पर हाई कोर्ट का निर्माण होना है, वहां पर 123 पेड़ काटे जाएंगे। इसके साथ ही वहां से हजारों पौधे भी उखाड़े जाएंगे। इसके साथ ही जमीन और पेड़ों की कीमत का भी आकलन किया जा रहा है।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग की भाखड़ा रेंज के अंतर्गत आने वाली इस जमीन पर हाई कोर्ट बनाने के लिए पिछले महीने कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। अब यहां पर जमीन चिह्नित करने के लिए प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और वन विभाग की टीम की ओर से अलग-अलग चरण में सर्वे किया जा रहा है। यहां पर 123 पेड़ आ रहे हैं जो काटे जाएंगे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग का खाका तैयार: बनेगी 8000 वाहनों की पार्किंग, ऑनलाइन डेटा सेंटर और सभागार
इसके साथ ही जमीन की वैल्यू भी निकाली जा रही है। अभी वन विभाग की ओर से प्रोजेक्ट की नेट प्रजेंट वैल्यू (एनपीवी) निकाली जा रही है। इसमें जितनी भी रकम तय होगी, उसकी अदायगी के लिए प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी को भेजा जाएगा।
साथ ही बदले में मिलने वाली जमीन पर पौधरोपण करने में कितना खर्च होगा, इसका भी आकलन किया जा रहा है। इस संबंध में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि जमीन हस्तांतरण को लेकर सभी जरूरी प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी।
