Move to Jagran APP

हल्द्वानी में स्कूल से घर लौटकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मचा कोहराम, इसी साल 92 प्रतिशत अंकों से पास किया था हाईस्कूल

सैनिक कालोनी आरटीओ रोड निवासी 16 वर्षीय पलक पुत्री गोपाल सिंह मनराल गुरुवार शाम कमरे में पंखे से लटकी मिली। दोपहर को वह अपने कमरे में गई लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर स्वजन उसके कमरे में गए।

By Rajesh VermaEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 10:54 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 10:54 PM (IST)
हल्द्वानी में स्कूल से घर लौटकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मचा कोहराम, इसी साल 92 प्रतिशत अंकों से पास किया था हाईस्कूल
पलक काफी होनहार और खुशमिजाज लड़की थी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Nainital News: शहर में गुरुवार काे एक होनहार छात्रा ने खुदकुशी कर ली। घटना मुखानी थानाक्षेत्र की है। इस इलाके की निवासी एक छात्रा का शव गुरुवार को घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव उतारा और उसे कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

loksabha election banner

दोपहर में कमरे में गई, शाम को फंदे से लटकी मिली

एसओ मुखानी रमेश बोरा ने बताया कि सैनिक कालोनी आरटीओ रोड निवासी 16 वर्षीय पलक पुत्री गोपाल सिंह मनराल गुरुवार शाम कमरे में पंखे से लटकी मिली। दोपहर को वह अपने कमरे में गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर स्वजन उसके कमरे में गए। देखा कि पलक पंखे से लटकी हुई है।

घर में मचा कोहराम

बेटी को फंदे से लटका देख कर घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजनों ने इसकी जानकारी आरटीओ चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को फंदे से उतारा। एसओ ने बताया कि अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

होनहार थी छात्रा

छात्रा पलक काफी होनहार थी। वह शहर के ही गुरुकुल स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। इसी साल उसने हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। छात्रा की मां भी गुरुकुल स्कूल में ही टीचर है।

खुदकुशी के कारण का पता नहीं

पलक काफी होनहार और खुशमिजाज लड़की थी। उसके इस तरह आत्मघाती कदम उठाने से सभी हैरान हैं। घर वाले बेटी के यूं आत्महत्या करने के कारणों को समझ नहीं पा रहे हैं। वहीं जिस स्कूल में पलक पढ़ती थी। वहां भी इस खबर के पहुंचने के बाद सभी स्तब्ध हैं।

घर पर जुटी भीड़

शहर के बीचों- बीच एक होनहार बेटी के आत्महत्या करने से सभी हैरान है। यह खबर जंगल में आग की तरह फैली। जिसके बाद घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग परिजनों को सांत्वना बंधा रहे थे। पुलिस भी मामले की पड़ताल में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.