Move to Jagran APP

कुनबा संभालना सीखे कांग्रेस: बाबा रामदेव

उत्‍तराखंड में चल रही राजनैतिक उठापठक के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुनबा संभालना सीखे कांग्रेस। उत्‍तराखंड में वर्तमान हालातों के लिए राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं।

By sunil negiEdited By: Published: Fri, 25 Mar 2016 11:52 AM (IST)Updated: Fri, 25 Mar 2016 01:37 PM (IST)
कुनबा संभालना सीखे कांग्रेस: बाबा रामदेव

हरिद्वार। उत्तराखंड में चल रही राजनैतिक उठापठक के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि हम जो करते हैं खुलेआम करते हैं। उन्होंने कहा कि कुनबा संभालना सीखे कांग्रेस। आरोप लगाया कि वर्तमान हालातों के लिए राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं, उनका इससे कोई लेना-देना नहीं।
गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने हाल ही में आरोप लगाया था कि प्रदेश में बदले राजनैतिक हालातों के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और योग गुरु बाबा रामदेव जिम्मेदार हैं।
जिस पर पलटवार करते हुए पतंजलि में योग गुरु ने कहा की प्रदेश में जो भी स्थिति है इसके लिए राजनेतिक पार्टियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सन्दर्भ में ना तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ना ही अमित शाह से इस मसले पर कोई चर्चा की है। बाबा ने कहा कि हम जो कार्य करते हैं खुलकर करते हैं। पुरे घटनाक्रम में मेरी कोई भूमिका नहीं है।
पढ़ें:-उत्तराखंड में बागी विधायकों का सियासी खेल कहीं भाजपा को न पड़ जाए भारी, पढ़ें...

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.