यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जस मानक के गीतों पर युवाओं ने दिखाया उत्साह
जागरण संवाददाता हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी विभाग में चल रहे तीन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी विभाग में चल रहे तीन दिवसीय ज्ञानाग्नि कार्यक्रम के आखिरी शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी गायक जस मानक के पंजाबी गीतों पर युवाओं का जोश उबाल मारने लगा। जस मानक के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं ने आपस में धक्का मुक्की भी की। पुलिस ने उन्हें नियंत्रित किया।
तीन दिवसीय ज्ञानाग्नि कार्यक्रम के आखिरी दिन बुधवार की देर शाम शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चला। पंजाबी गायक जस मानक के गीतों पर युवाओं में इस कदर जोश चढ़ा कि वह मंच के पास आकर सेल्फी लेने के लिए धक्का मुक्की भी कर बैठे। पुलिस ने युवाओं को नियंत्रित करने के लिए उन्हें धकेल कर हटाया। इसके बाद युवा पंजाबी गायक जस मानक ने पराडा' 'वेल फ्रेंड' 'वियादी' 'एज नाइनटीज' 'सूट पंजाबी' 'बास आदि पंजाबी गीतों से सभी को रोमांचित कर दिया। जस मानक ने छात्रों से आह्वान करते हुए कहा संस्कृति ही हमारी पहचान है। पंजाबी समाज अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार देश भर में पंजाबी गीतों से करता चला आ रहा है। कहा छात्र जीवन में अनुशासन जरूरी है। मुख्य आयोजक शुभम राज ने कहा ज्ञानाग्नि कार्यक्रम के तहत शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाबी गायक जस मानक ने शानदार प्रस्तुति दी। आयोजक मंडल से जुड़े वैभव जोशी ने कहा शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा देना चाहिए। हरिद्वार के युवा प्रतिभाओं को उचित मंच मिल जाए तो वह भी हुनर दिखा सकते हैं।जस मानक ने फेसबुक और यू टयूब के माध्यम से लाइव वीडियो प्रसारित कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। पंजाबी गायक के आने पर हिमांशु शर्मा, मोहम्मद फैजल, अमित यादव, मयंक सचान, शिवेंद्र सिंह, दिव्यांश यादव आदि ने स्वागत किया। इस दौरान आयोजन मंडल के डॉ. मयंक अग्रवाल, वैभव जोशी, डॉ. निशांत, डॉ. गजेंद्र सिंह रावत, डॉ. सुनील पंवार, संजीव लांबा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
