आम के बाग में पेड़ से लटका मिला शव, हड़कंप
एक शख्स ने आम के बाग में पेड़ से लटककर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
मंगलौर, जेएनएन। दिल्ली हाईवे पर आम के बाग में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास आम का बाग है। रविवार की शाम बाग के पेड़ पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहा है। इसके लिए उसके किसी परिजन को परेशान न किया जाए।
सुसाइड नोट पर म़ृतक का नाम रामप्रकाश (55 वर्ष) पुत्र सोमदत्त निवासी सरस्वती विहार नई दिल्ली लिखा है। इसके आधार पर ही पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त की है। इंस्पेक्टर गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, युवक ने खाया जहर
यह भी पढ़ें: कमरे में टीवी देख रही शिक्षिका ने अचानक पंखे से लटककर दी जान
यह भी पढ़ें: शक्तिनहर किनारे कुछ देर घूमता रहा युवक, फिर अचानक लगा दी छलांग