Move to Jagran APP

बाबा रामदेव ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा देश आत्मनिर्भर बने और देश के कोने-कोने से अंधेरा छटे

योगगुरु बाबा रामदेव ने हवन कर पूरे देश के वासियों के लिए मंगलकामना की। बाबा रामदेव ने दीपावली को किसानों और जवानों को समर्पित किया है। कहा कि इस दीपावली से देश आत्मनिर्भर बने और देश के कोने-कोने जहां भी अंधेरा है वह छट जाए और पूरा देश ज्योर्तिमय हो।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 08:41 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 08:41 PM (IST)
बाबा रामदेव ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा देश आत्मनिर्भर बने और देश के कोने-कोने से अंधेरा छटे
योग गुरु बाबा रामदेव ने दीपावली पर सभी राष्ट्रवासियों को शुभकामनाएंदी।

हरिद्वार, जेएनएन। पतंजलि योगपीठ में दीपों के उत्सव का त्योहार दीपावली महोत्सव खूब धूमधाम से मनाया गया। आचार्यकुलम के बच्चों ने रंगोली और दीप प्रज्वलित कर प्रकाश उत्सव को मनाया। बाबा रामदेव के सम्मुख एक भजन पर स्केटिंग करके नृत्य दिखाया गया। इस मौके पर योगगुरु बाबा रामदेव ने हवन कर पूरे देश के वासियों के लिए मंगलकामना की। बाबा रामदेव ने दीपावली को किसानों और जवानों को समर्पित किया है। साथ ही पूरे देशवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि इस दीपावली से देश आत्मनिर्भर बने और देश के कोने-कोने जहां भी अंधेरा है वह छट जाए और पूरा देश ज्योर्तिमय हो। उन्होंने देशवासियों से निवेदन किया है कि यह पर्व प्रकाश पर्व है। इसे प्रदूषण पर्व में न तब्दील करें। इसे सिर्फ दीपोत्सव के रूप में ही मनाया जाए। उन्‍होंने अपील की है कि वह  फिजिकल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखे और अपनी इम्युनिटी को बढ़ाएं। पर्व पर वह शुद्ध मिठाई का ही सेवन करें, जिससे आप स्वस्थ रह सकें।

loksabha election banner

दीप जलाकर शहीदों को किया याद

डोईवाला चौक पर आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति के तत्वावधान में दीपावली पर्व के मौके पर एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद सैनिकों की शहादत को याद किया गया। इस दौरान उपस्थित स्थानीय दुकानदारों जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।

गरीब परिवारों को दीये और मिठाइयां दी

‘आओ जलाएं एक दीप, हम उस उजड़े आंगन में, जहां की नजरें खुशियों को खोज रही हैं’। कुछ इसी सोच के साथ शनिवार को क्षेत्र के कुछ युवाओं ने कोटद्वार के भाबर क्षेत्र की उन बस्तियों में जाकर झोपड़ियों में दीपावली की रंगोली बनाई, जिनके लिए आर्थिक तंगी के चलते दीपावली के कोई मायने नहीं। युवाओं ने इन परिवारों को दीये व मिठाइयां भी दी।

वॉल आफ काइंडनेस संस्था से जुड़े युवाओं की टोली शनिवार सुबह भाबर क्षेत्र के अंतर्गत शिवराजपुर, चतुरवाला, झंडीचौड़ सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंची और निर्धन परिवारों की झोपड़ियों में जाकर आंगन में रंगोली तैयार की। साथ ही इन परिवारों को मिठाईयां व दिए देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। संस्था संस्थापक मनोज नेगी ने बताया कि संपन्न लोग दीपावली के मौके पर अपने घरों में सैकड़ों लाइटें लगाकर अपने घरों को रोशनी से नहला देते हैं, लेकिन उन परिवारों की कोई नहीं सोचता, जिनकी दीपावली उस छाया की तरह गुम हो जाती है, जो दिए के नीचे रहती है। बताया कि संस्था का उद्देश्य ऐसे ही परिवारों तक दीपावली की खुशियां पहुंचाना है। इस मौके पर सपना, मनीषा, शुभम, सोनम, पीयूष, पूजा सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.