Move to Jagran APP

फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

एक महिला का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 05:53 PM (IST)
फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

लक्सर, जेएनएन। गोवर्धनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला का शव उसकी ससुराल में मकान की रेलिंग पर फंदे से लटका मिला। विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक, खानपुर थाना क्षेत्र के याहियापुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह की बेटी जूली (23) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व खानपुर थाना क्षेत्र के ही गोवर्धनपुर गांव निवासी सुमित पुत्र धर्मपाल के साथ हुई थी। तीन महीने पहले जूली ने एक बालिका को जन्म दिया था। सोमवार अलसुबह चार बजे जूली के पति सुमित ने अपनी ससुराल फोन करके बताया कि जूली घर से गायब है।

संदेह होने पर जूली के परिजन उसकी ससुराल पहुंचे। यहां जूली का शव मकान की रेलिंग पर फांसी पर लटका मिला। जबकि उसके ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार थे। घर में जूली की दुधमुंही बच्ची मौजूद थी। परिजनों की सूचना पर खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट व गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, मृतका के पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि शादी के बाद विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। पिछले साल उन्होंने विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों को ढाई लाख रुपये दिए थे, लेकिन इसके बाद भी उनका व्यवहार नहीं बदला। बेटी को जन्म देने के बाद उसके ससुराली उसे और अधिक परेशान करने लगे थे।

वह रविवार को अपनी बेटी को ले जाने के लिए भी आए थे, लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे भेजने से मना कर दिया था। नरेंद्र सिंह के अनुसार, उसके ससुरालियों ने ही उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया है। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें: पहली पत्नी को नदी में डुबाकर उतार दिया मौत के घाट, ऐसे खुला मामला

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा योजना में शामिल एक और आरोपित

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.