विवाहिता ने खाया जहर, पति समेत पांच पर आरोप
जागरण संवाददाता, रुड़की: जौरासी गांव में एक विवाहिता ने जहर का सेवन कर लिया। विवाहिता को जौलीग्रांट क
जागरण संवाददाता, रुड़की: जौरासी गांव में एक विवाहिता ने जहर का सेवन कर लिया। विवाहिता को जौलीग्रांट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दो दिन पुराना है। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह करीब पांच साल पहले सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव के युवक से हुआ था। आरोप है कि विवाहिता का ससुराल में कई समय से उत्पीड़न हो रहा था। विवाहिता ने कई बार अपने परिजनों को इस बावत अगवत कराया। परिजनों ने भी ससुराल पक्ष को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बताया गया है कि रविवार को विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। विवाहिता की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे। यहां पर उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे जौलीग्रांट के एक अस्पताल में ले गए। विवाहिता की हालत में सुधार के बाद मायके पक्ष के लोग उसे अपने घर ले गए। इस मामले में विवाहिता के परिजनों ने पति, ससुर, समेत करीब पांच लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिली है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।