Move to Jagran APP

जिले में महिलाओं को सशक्त बनाएंगे महिला शक्ति केंद्र

जागरण संवाददाता, रुड़की: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जिले में महिला शक्ति केंद्र खोले जाए

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Dec 2018 02:59 AM (IST)Updated: Tue, 04 Dec 2018 02:59 AM (IST)
जिले में महिलाओं को सशक्त बनाएंगे महिला शक्ति केंद्र
जिले में महिलाओं को सशक्त बनाएंगे महिला शक्ति केंद्र

जागरण संवाददाता, रुड़की: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जिले में महिला शक्ति केंद्र खोले जाएंगे। सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ देने में भी ये केंद्र महिलाओं की सहायता करेंगे। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला शक्ति केंद्रों का संचालन किया जाएगा।

loksabha election banner

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से हरिद्वार जिले में जल्द ही महिला शक्ति केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों का उद्देश्य महिलाओं की देखभाल, संरक्षण और उनके विकास में वृद्धि करना होगा। जिले में कुल सात महिला शक्ति केंद्र खोलने की योजना है। ये केंद्र ब्लॉक स्तर पर खोले जाएंगे। इन केंद्रों के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जहां उन्हें लोन, रोजगार, कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं घरेलू ¨हसा, शोषण आदि से बचाव के लिए कानूनों की भी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। महिलाओं को विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं और महिला अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देने के लिए इन केंद्रों में वालंटियर नियुक्त किए जाएंगे। जिससे कि जरूरतमंद महिलाओं को इनका लाभ मिल सके। बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी केंद्रों को भी महिला शक्ति केंद्रों से जोड़ने की योजना है। जिससे कि ग्रामीण महिलाओं को इस योजना का फायदा मिल सके। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी के अनुसार शुरुआत में जिले में सात महिला शक्ति केंद्र खोलने की योजना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देना है। जिससे महिलाएं उनका अधिकाधिक लाभ उठा सकें। बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को भी महिला शक्ति केंद्रों से जोड़ा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.