प्रेमी संग फरार हुर्इ तीन बच्चों की मां, श्रीनगर गढ़वाल से किया बरामद
लक्सर से प्रेमी संग फरार हुर्इ विवाहिता को पुलिस ने श्रीनगर गढ़वाल से बरामद कर लिया है। साथ ही काफी समझाने पर वो अपने पति के साथ जाने को तैयार हो गर्इ।
लक्सर, जेएनएन। सुल्तानपुर क्षेत्र से प्रेमी संग फरार हुर्इ विवाहिता को पुलिस ने श्रीनगर गढ़वाल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने विवाहिता के प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया। बाद में समझाने पर विवाहिता अपने पति के साथ जाने के लिए राजी हो गई। पुलिस ने विवाहिता को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। साथ ही आरोपित युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
26 अक्टूबर को विवाहिता अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। परिजनों ने विवाहिता के फरार होने की सूचना पुलिस को दी और अपने स्तर से भी उसकी तलाश की जा रही थी। इस दौरान विवाहिता के श्रीनगर गढ़वाल में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस की एक टीम श्रीनगर पहुंची तथा विवाहिता व उसके प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया। दोनों को कोतवाली लाया गया। जानकारी मिलने के बाद विवाहिता के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद विवाहिता पति के साथ रहने को राजी हो गई।
यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ मामले में जीआइसी दिउली के प्रधानाचार्य को किया गया निलंबित
यह भी पढ़ें: पुलिस ने होटल में छापा मारकर तीन को किया गिरफ्तार, दो युवतियां कराई मुक्त
यह भी पढ़ें: इंटर की छात्रा ने प्रेमी के बाद अब पुलिसकर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप