Move to Jagran APP

मनरेगा लोकपाल नियुक्त पर किया स्वागत

लक्सर लक्सर निवासी सुनीता चौधरी को उत्तर प्रदेश सरकार में मनरेगा लोकपाल के पद पर नियुक्त ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 09:24 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 09:24 PM (IST)
मनरेगा लोकपाल नियुक्त पर किया स्वागत
मनरेगा लोकपाल नियुक्त पर किया स्वागत

लक्सर: लक्सर निवासी सुनीता चौधरी को उत्तर प्रदेश सरकार में मनरेगा लोकपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। समाजसेवा से जुड़ी सुनीता चौधरी पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। रविवार को लक्सर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। लक्सर तहसील के बसेड़ा खादर गांव निवासी सुनीता चौधरी पुत्री धर्मपाल सिंह ने 1990 में गांव में मंहिला मंगल दल की स्थापना की थी। 1992 में नेहरु युवा केंद्र में राष्ट्रीय सेवा कर्मी के अलावा 1995 में उन्हें नगर पंचायत लक्सर में सामुदायिक विकास समिति की अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। 2003 से 2008 के मध्य विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्राचार्य के पद पर सेवाएं दी। 2018 में सहकारी समिति बीनपुर गंगोह की वाइस चैयरमैन निर्वाचित हुई। इस दौरान उन्हें कई पुरस्कार मिले। अब उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें सहारनपुर मंडल का प्रथम मनरेगा लोकपाल मनोनीत किया गया है। वह सहारनपुर मुज्जफरनगर व शामली जनपद में मनरेगा कार्यो में शिकायतों की जांच करेंगी। लक्सर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया सुनीता चौधरी ने कहा कि मनरेगा के तहत होने वाले कार्यो में पारदर्शिता पर उनका जोर रहेगा। इस दौरान आदित्य चौधरी, अरविद चौधरी, अश्वनी चौधरी, जयवीर नागर, राकेश गुर्जर, पिकी, रेणू, अनिता, सुमन, राघव, अमित आदि मौजूद रहे। (संसू )

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.