Move to Jagran APP

जल संस्थान और निगम मिलकर करेंगे सर्वे

जागरण संवाददाता, रुड़की : सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या को दूर करने के लिए जल संस्थान और

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 08:58 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 08:58 PM (IST)
जल संस्थान और निगम  मिलकर करेंगे सर्वे
जल संस्थान और निगम मिलकर करेंगे सर्वे

जागरण संवाददाता, रुड़की : सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या को दूर करने के लिए जल संस्थान और नगर निगम मिलकर शहर में सर्वे करेंगे। इस दौरान सीवर चैंबर से जोड़ी गई नालियों को वहां से हटाने के साथ ही जिन क्षेत्रों में नालियां नहीं हैं वहां पर नालियों का निर्माण किया जाएगा। रामनगर क्षेत्र से अभियान की शुरूआत की जाएगी।

loksabha election banner

पिछले दिनों जल संस्थान के अधिकारियों ने रामनगर क्षेत्र में निरीक्षण किया था। अधिकांश गलियों में लोगों ने नालियों को सीवर चैंबर से जोड़ा हुआ है। नालियों के सीवर चैंबर में जुड़ने की वजह से लोगों के घरों से निकलने वाला सारा पानी चैंबर में जा रहा है। जबकि चैंबर की क्षमता सीमित है। ऐसे में आए दिन सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सीवर चैंबर से नालियों को हटाने के लिए कहा और निगम को भी नोटिस गया था। अब जल संस्थान और नगर निगम की ओर से रामनगर में संयुक्त रूप से सर्वे किया जाएगा। देखा जाएगा कि किन गलियों में लोगों ने नालियों को सीवर चैंबर से जोड़ा हुआ है। देखा जायेगा कि कहां नालियां नहीं बनी है। जल संस्थान के सहायक अभियंता राजेश कुमार निर्वाल के अनुसार नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से रामनगर में सर्वे किया जाएगा। उनकी निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट से वार्ता हो गई है। बताया कि जिन लोगों की ओर से भी नालियों को सीवर चैंबर से जोड़ा गया है उन्हें हटाया जाएगा। साथ ही जहां पर नालियां नहीं होंगी, वहां पर निगम की ओर से नालियां बनाई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.