निगम की छह कूड़ा गाड़ी खराब, कूड़ा उठाने में आ रही दिक्कत
संवाद सहयोगी रुड़की नगर निगम की छह कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां खराब हो गई है। इन गाड़िय
संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम की छह कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां खराब हो गई है। इन गाड़ियों के खराब होने से कूड़ा एकत्रित करने में निगम सफाई कर्मियों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है। कई स्थानों पर दोपहर बाद तक कूड़ा उठ पा रहा है। हालांकि समस्या को देखते हुए अन्य कूड़ा गाड़ियों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं।
नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन 115 टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े को एकत्रित कर शहर से बाहर ट्रंचिग ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए निगम के पास 23 छोटे हाथी वाहन और छह ट्रैक्टर ट्रालियां हैं। छोटे हाथी वाहन डोर टू डोर जाकर कूड़ा एकत्रित करते हैं। इन छोटे हाथी वाहन में से छह खराब हो गए हैं। वह ठीक होने के लिए गैराज में खड़े हैं। इन कूड़ा कलेक्शन वाहनों के खराब होने से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से निकलने वाला कूड़ा उसी दिन उठ जाए इसके लिए अन्य कूड़ा एकत्रित करने वाले टेंपो के क्षेत्र बढ़ा दिये गए हैं। उनके अब दो-दो चक्कर लग रहे हैं। इससे दोपहर तक भी पूरा कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। जिससे काफी दिक्कतें हो रही है। नगर निगम के जेई नरेश कुमार ने बताया कि खराब हुई कूड़ा एकत्रित गाड़ियों को ठीक कराया जा रहा है। एक-दो दिन में गाड़ियां ठीक हो जाएंगी। प्रतिदिन सारा कूड़ा उठाया जा रहा है। अन्य गाड़ियों के क्षेत्र बढ़ा दिये गए हैं। ताकि उन क्षेत्रों का कूड़ा भी एकत्रित किया जा सके। जिस क्षेत्र की गाड़ी खराब है।
---------
..तो अभी होना है लोक सभा चुनाव
रुड़की: नगर निगम की कूड़ा एकत्रित गाड़ियां जब सुबह के समय लोगों के दरवाजे पर पहुंचती है तो एकबारगी तो लोग चौंक जाते हैं। सभी गाड़ियों में मतदान जरूर करें, बुजुर्ग और दिव्यांगों को मतदेय स्थल तक ले जाने के लिए नगर निगम की गाड़ी आएगी। इस तरह की साउंड क्लिप सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। उन्हें सुनकर लगता है कि शायद अभी रुड़की में लोकसभा चुनाव नहीं हुआ है। चुनाव होना अभी बाकी है। नगर निगम रुड़की ने लोगों को लोकसभा चुनाव के प्रति जागरूक करने के लिए अपनी कूड़ा एकत्रित गाड़ियों में मतदान से जुड़ी कई साउंड क्लिप शुरू की थी, 11 अप्रैल को पहले चरण के साथ ही यहां लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है, लेकिन नगर निगम की गाड़ियों में अभी यह क्लिप पहले की तरह ही बज रही है।