Move to Jagran APP

निगम की दीवार बताएगी विकास व उसका बजट

संवाद सहयोगी रुड़की शहर में होने वाले विकास कार्यों और उनके बजट के बारे में जानकार

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 05:08 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 05:08 PM (IST)
निगम की दीवार बताएगी विकास व उसका बजट
निगम की दीवार बताएगी विकास व उसका बजट

संवाद सहयोगी, रुड़की: शहर में होने वाले विकास कार्यों और उनके बजट के बारे में जानकारी करने के लिए अब निगम के कर्मचारी से जानकारी लेने की जरूरत नहीं है। नगर निगम अब सभी विकास कार्यों को दीवार पर पेंट से लिखेगा। प्रत्येक विकास कार्य का बजट और उसके स्थान का पूरा विवरण दीवार पर देखा जा सकेगा।

loksabha election banner

नगर निगम से टेंडर हो जाने के बाद विकास कार्य लंबे समय तक शुरू नहीं हो पाते हैं। उनके बजट तक की भी जानकारी लोगों को नहीं हो पाती है। ऐसे में कार्य के लिए दोबारा टेंडर होने की भी आशंका बनी रहती है। विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए नगर निगम अब अपने विकास कार्यों को दीवार पर एक बड़े सूचना पट पर लिखेगा। इनमें विकास कार्य का नाम, यह कार्य कहां से कहां तक होगा, उसका स्थान आदि सभी कुछ लिखा जाएगा। इससे कोई भी व्यक्ति निगम में आकर इस दीवार के सूचना पट को देखकर आसानी से विकास कार्यों एवं उसके बजट को आसानी से जान सकेगा। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी ही रहेगी। इसके साथ ही आम लोगों को भी उसकी पूरी जानकारी आसानी से हो सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.