Move to Jagran APP

जल्द आ रहा राम मंदिर निर्माण का समय: विहिप

हरिद्वार: विश्व ¨हदू परिषद (विहिप) की केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश चंद्र ने कहा कि राममंदिर निर्माण का समय नजदीक आ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Jul 2018 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jul 2018 08:30 PM (IST)
जल्द आ रहा राम मंदिर निर्माण का समय: विहिप
जल्द आ रहा राम मंदिर निर्माण का समय: विहिप

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: विश्व ¨हदू परिषद (विहिप) की केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश चंद्र ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण का समय नजदीक आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि न्यायालय में चल रहे मंदिर निर्माण मामले में उनका पक्ष मजबूत है।

loksabha election banner

श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में चल रही विहिप की बैठक के दूसरे दिन रविवार को वक्ताओं ने अलग-अलग तीन सत्रों में कार्यकर्ताओं को नियम-संयम में रहते हुए स्वयं के निर्माण, संगठन से जुड़कर समर्पित कार्यकर्ताओं के रूप में सक्रिय ¨हदू बनने, विहिप के गठन की मूल धारणा आदि के बारे में जानकारी दी।

केंद्रीय सयुक्त मंत्री वाई राघवल्लू ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया का नाम लिए बगैर कहा कि संगठन में प्रत्येक व्यक्ति का महत्व होता है, लेकिन कोई भी व्यक्ति संगठन से बड़ा नहीं होता। संगठन में शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि विहिप का गठन हिंदू विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हुआ है और आगे भी संगठन इसी राह पर चलेगा। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अपेक्षाओं पर नियंत्रण होना चाहिए। गो रक्षा के समय यदि हमारा एक कार्यकर्ता भी नेतृत्व कर लेता है तो समाज उसके पीछे खड़ा हो जाता है। समस्या के समय धैर्य से काम लें। विवेक के आधार पर उनका हल निकालें। कुछ लोग अब भेद भाव का बीज समाज में घोल रहे हैं। हमें अपने समाज को विवेक के आधार पर जीतना है। इस अवसर पर विहिप प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य दिनेश चंद्र, केंद्रीय सयुक्त मंत्री वाई राघवल्लु, क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा, प्रांत कार्यवाहक अध्यक्ष रवि देवानंद, संघ के प्रांत सह प्रचारक देवेंद्र कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष भारत गगन, प्रदेश मंत्री प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.