Move to Jagran APP

राष्ट्र कल्याण के लिए 251 ब्राह्मण कर रहे यज्ञ

रुड़की: कर्नल एन्कलेव स्थित गुरुकृपा आध्यात्मिक चेतना संस्थान श्री भवानी शंकर आश्रम में राष्ट्र ज

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 05:31 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 05:31 PM (IST)
राष्ट्र कल्याण के लिए 251 ब्राह्मण कर रहे यज्ञ
राष्ट्र कल्याण के लिए 251 ब्राह्मण कर रहे यज्ञ

रुड़की: कर्नल एन्कलेव स्थित गुरुकृपा आध्यात्मिक चेतना संस्थान श्री भवानी शंकर आश्रम में राष्ट्र जन कल्याणार्थ सहस्त्र चंडी महायज्ञ और श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 251 आचार्य ब्राह्मण यज्ञ कर रहे हैं।

loksabha election banner

मंगलवार को श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मैत्रेयी गिरी महाराज ने गो कथा, ब्राह्मण की महत्ता एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि देवी भागवत कथा सुनने से पुण्य की प्राप्ति होती है और दुखों का नाश होता है। उन्होंने कथा श्रवण के लिए अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालुओं को आने का आह्वान किया। यज्ञ अधिष्ठात्री महंत रीमा गिरी महाराज ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्र अनेक भयावह समस्याओं से ग्रस्त है और चारों ओर अशांति का वातावरण बना हुआ है। ऐसे में विश्व शांति के लिए मां जगदंबा का आह्वान आवश्यक है। यज्ञ संचालन में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर धर्मराज पीठाधीश्वर स्वामी विष्णु दास, श्री महंत त्रिवेणी गिरी, आचार्य गंगाराम और उनके सानिध्य में 21 ब्राह्मण, 11 सहयोगी और 15 वेदपाठी विधिविधान के साथ यज्ञ संपन्न करा रहे हैं। कथा का समापन 27 नवंबर को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा। (जासं)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.