Move to Jagran APP

मंत्रोच्चारण के साथ की गई गणपति की विशेष आराधना

जागरण संवाददाता, रुड़की: शिक्षानगरी में शुक्रवार को भी गणेश चतुर्थी महोत्सव की धूम रही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 05:21 PM (IST)
मंत्रोच्चारण के साथ की गई गणपति की विशेष आराधना
मंत्रोच्चारण के साथ की गई गणपति की विशेष आराधना

जागरण संवाददाता, रुड़की: शिक्षानगरी में शुक्रवार को भी गणेश चतुर्थी महोत्सव की धूम रही। गणपति बप्पा के भक्तों ने सुबह और शाम उनकी पूजा-अर्चना की। वहीं आरती में सम्मिलित होने के लिए पांडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

loksabha election banner

शहर और आसपास के क्षेत्रों में गणपति महोत्सव धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव के नौवें दिन पांडालों में सुबह के समय मंत्रोच्चारण के साथ गणपति की आराधना की गई। साथ ही भव्य आरती हुई। इसके बाद गणपति को उनके प्रिय मिष्ठान मोदक का भोग लगाया गया। पांडालों में पूजा-अर्चना के लिए हर आयु वर्ग के भक्त पहुंचे। गणपति के भव्य स्वरूप ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। उनके दर्शन कर भक्तों ने अपने घर-परिवार में खुशहाली एवं संपन्नता बनाए रखने की कामना की। महिला मंडलियों की ओर से भजन-कीर्तन कर भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया गया। इसी प्रकार से शाम को भी पांडालों में भगवान गणेश की विशेष आरती की गई। उधर, जिन भक्तों ने अपने घरों में गणपति को विराजमान किया हुआ है, उन्होंने भी सुबह और शाम गणपति की विधिवत रूप से आराधना की। वहीं श्री गणेश चौक सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज शनिवार को किया जाएगा। इसके लिए समिति की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.