शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट ¨चतनीय, होंगे गंभीर परिणाम
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: उत्तराखंड संस्कृत विवि के ¨हदी और भाषा विज्ञान विभाग में गुरुवार
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: उत्तराखंड संस्कृत विवि के ¨हदी और भाषा विज्ञान विभाग में गुरुवार को विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल ने कहा कि भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट चिंतनीय है। इसके गंभीर परिणाम होंगे।
व्याख्यान से पहले कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने मुख्य अतिथि डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ. नौटियाल ने कहा कि संसार में कोई भी कार्य असंभव नहीं है। छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आई है। इसके लिए हमें ठोस प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय ऋषियों ने नक्षत्रों की गणना की आज भी विश्व में कोई चुनौती नहीं दे सकता। व्याख्यान को विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश चंद चमोला, व्याकरण विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेश तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान ¨हदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. उमेश कुमार शुक्ल, डॉ. अर¨वद नारायण मिश्र, डॉ. अरुण कुमार मिश्र, मीनाक्षी, शोध छात्र अनूप बहुखंडी, दीपक रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।