विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand : राज्यपाल ने की महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यों की सराहना, कहा - महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Mon, 09 Oct 2023 03:03 PM (IST)

ऋषिकेश। ग्राम विकास विभाग की ओर से आयोजित सरस आजीविका मेला 2023 का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने ...और पढ़ें

Uttarakhand : राज्यपाल ने की महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यों की सराहना
Uttarakhand : राज्यपाल ने की महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यों की सराहना

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ग्राम विकास विभाग की ओर से आयोजित सरस आजीविका मेला 2023 का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यों की सराहना की। 

मुनिकीरेती पूर्णानंद मैदान में आयोजित सरस मेला के सातवें दिन मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश तथा समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम होती है, इसलिए महिलाओं को सशक्त बनाना भी जरूरी है।

राज्यपाल ने की महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यों की प्रशंसा

राज्यपाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की आजीविका में वृद्धि हुई है, जिस तरह से महिला स्वयं सहायता समूह कम कर रहे हैं उससे निश्चित है कि एक दिन भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। राज्यपाल ने देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि सरस मेले में अब तक एक करोड़ से अधिक की बिक्री होना अच्छे संकेत हैं। अगर हम अपने उत्पादों के सही मार्केटिंग और ब्रांडिंग करें तो हमारे उत्पाद पूरे विश्व में पहचान बनाएंगे।

कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, बागवानी तथा अन्य क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

यह लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर अपर सचिव ग्राम्य विकास आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख जखनीधार सुनीता देवी, नरेंद्रनगर राजेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे।