उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, विश्व हिंदू परिषद की बैठक में CM धामी ने किया ऐलान
Haridwar विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता कानून जल्द ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा
हरिद्वार, जागरण संवाददाता। श्री कृष्ण निवास आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता कानून को लेकर बड़ी बात कह दी।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता कानून जल्द ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि समान नागरिक संहिता को लेकर ड्राफ्ट 90% तक तैयार हो चुका है।
90% तक तैयार हुआ ड्राफ्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर ड्राफ्ट 90% तक तैयार हो चुका है, जिसके 30 जून तक राज्य सरकार को मिलने की संभावना है। गांव की रिपोर्ट मिलते ही इसे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। बताया कि 30 जून को समिति अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। इसके बाद इसे लागू करने किया जाएगा।
क्या है समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code)
समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड का अर्थ होता है भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून होना, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो। समान नागरिक संहिता में शादी, तलाक और जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा। यूनियन सिविल कोड का अर्थ एक निष्पक्ष कानून है, जिसका किसी धर्म से कोई ताल्लुक नहीं है।
लैंड जिहाद पर सीएम धामी का अल्टीमेटम
लैंड जिहाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा और इन्हें पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। सीएम धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में एक भी अवैध धर्मस्थल या धार्मिक संरचनाओं को रहने नहीं दिया जाएगा।