निगम का बोर्ड लगा बाहर की गाड़ियां डाल रही कूड़ा
संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम के सालियर स्थित ट्रें¨चग ग्राउंड में बाहर की गाड़ियां आकर
संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम के सालियर स्थित ट्रें¨चग ग्राउंड में बाहर की गाड़ियां आकर कूड़ा डाल रही है। संदेह न हो इसके लिए गाड़ियों पर नगर निगम की प्लेट लगाई गई है। मामला प्रकाश में आने पर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। ग्राउंड के मुख्य द्वार पर गेट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही।
नगर निगम रुड़की सालियर में एक ट्रे¨चग ग्राउंड है। इस ग्राउंड में शहर से निकलने वाला कूड़ा डाला जाता है। प्रतिदिन इस ग्राउंड पर काफी कूड़ा ऐसा नजर आ रहा था जो निगम की गाड़ियों से नहीं डाला जा रहा था। मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने एई रजित कुमार कोटियाल के नेतृत्व में एक टीम को जांच के लिए भेजा। एई रजित कुमार कोटियाल ने बताया कि बाहर के वाहनों द्वारा कूड़ा डाले जाने की बात सामने आई है। पता चला है कि जो वाहन कूड़ा डालने आ रहे हैं वह नगर निगम रुड़की का बोर्ड लगाकर आते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे ग्राउंड की वीडियोग्राफी कराई गई है। ट्रें¨चग ग्राउंड में बाहर के वाहन प्रवेश न कर सके। इसके लिए गेट लगाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा एक गार्ड रूम बनाया जाएगा। जिसमें गार्ड यहां की निगरानी करेगा। यदि कोई बाहरी वाहन निगम के ट्रें¨चग ग्राउंड में कूड़ा डालते हुए पकड़ा जाता है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।