Move to Jagran APP

आज प्रतीकात्मक रूप से जलाए जाएंगे लंकेशपति

संवाद सहयोगी हरिद्वार बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज मनाया जाएगा। दशहरा पर यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज मनाया जाएगा। दशहरा पर यह पहली बार होगा जब धर्मनगरी में प्रतीकात्मक रूप में रावण का पुतला जलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 08:58 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:05 AM (IST)
आज प्रतीकात्मक रूप से जलाए जाएंगे लंकेशपति
आज प्रतीकात्मक रूप से जलाए जाएंगे लंकेशपति

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज मनाया जाएगा। दशहरा पर यह पहली बार होगा जब धर्मनगरी में प्रतीकात्मक रूप में रावण का पुतला जलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने सरकारी गाइड लाइन के अनुसार पुतला दहन पर दर्शकों के न जुटने के निर्देश दिए हैं। हालांकि उन्होंने आनलाइन प्रसारण दिखाने की छूट दी है। शहर के लोग रावण दहन का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

loksabha election banner

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन आयोजक संस्थाओं ने अनुमति प्राप्त की है, वे प्रतीकात्मक रूप से रावण का दहन कर सकते हैं। इस दौरान भीड़ नहीं जुटेगी। हालांकि उन्होंने मीडियाकर्मियों को मौके पर पहुंचकर कवरेज करने की अनुमति दी है। ताकि आयोजक संस्था के सदस्य और मीडियाकर्मी न्यूज चैनल, फेसबुक के जरिये लाइव प्रसारण कर सकें। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ तैनात रहने को कहा है। ताकि कोई भी कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन न कर सके। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.