गंगा को स्कैप चैनल बताने वाला शासनादेश हो वापस
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर बह रही गंगा को नहर (स्कैप चैनल) घोषित करन
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर बह रही गंगा को नहर (स्कैप चैनल) घोषित करने वाले शासनादेश की वापसी की मांग को लेकर महानगर व्यापार मंडल के बैनर तले चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया।
महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि हरकी पैड़ी पर गंगा को नहर बताने वाले शासनादेश को सरकार तत्काल वापस ले। इससे जनभावना को ठेस पहुंच रही है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। गंगा के अस्तित्व से छेड़छाड़ करने वालों को मां गंगा कभी माफ नहीं करेगी। ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय एवं पुरोहत समाज के सचिन लुतिया ने कहा सदियों से हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुण्ड होने की मान्यता ¨हदू जनमानस में बनी हुई है। सरकार को तत्काल पहल करते हुए शासनादेश को निरस्त कर देना चाहिए। पंडित उमाशंकर, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष नाथीराम सैनी ने कहा गंगा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की प्रतीक है। मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, पंडित नितिन कौशिक ने कहा यदि शासनादेश वापस नहीं हुआ तो गंगा का सम्मान बचाने के लिए जबरदस्त आंदोलन छेड़ा जाएगा।प्रदर्शन करने वालों में अनूप मेहता, ठाकुर रतन ¨सह, दीपक पाण्डेय, आकाश भाटी, राजेश सुखीजा, प्रीतकमल, तरूण व्यास, राहुल चौहान, पंकज माटा, नवीन सेंस, सोनू चक्रपाणी, उमाशंकर वशिष्ठ, प्रदीप कुमार, संजय भारद्वाज, आदित्य वशिष्ठ आदि शामिल रहे।