विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haridwar: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर लौट रहे एक परिवार के तीन लोगों की मौत, एक घायल; हाईवे पर पुलिया से टकराई थी कार

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Mon, 27 Nov 2023 03:21 PM (GMT+05:30)

Road Accident In Uttarakhand कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर हरिद्वार से घर लौट रहे गाजियाबाद के श्रद्धालुओं की कार ...और पढ़ें

गंगा स्नान कर लौट रहे एक परिवार के तीन लोगों की मौत
गंगा स्नान कर लौट रहे एक परिवार के तीन लोगों की मौत

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Road Accident In Uttarakhand: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर हरिद्वार से घर लौट रहे गाजियाबाद के श्रद्धालुओं की कार बहरामपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा श्रद्धालुओं की कार के नाले की पुलिया से टकराने पर हुआ जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में बाप बेटे समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिनाख्त कराते हुए श्रद्धालुओं के स्वजनों को सूचना दी।  

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान कर लौट रहे थे घर

सोमवार की सुबह गाजियाबाद का एक श्रद्धालु परिवार स्नान के बाद कार से अपने घर लौट रहा था। बहरामपुर क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने शान्तरशाह में उनकी कार नाले की पुलिया की दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे चारों लोग घायल हो गए।

WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

शान्तरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे का उपचार चल रहा है।

चारों एक ही परिवार के थे सदस्य

बहरामपुर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मृतकों की पहचान मिथिलेश झा और उनके बेटे राजन झा व आशीष झा निवासी गाना संदीप एनक्लेव अकबरपुर बहरामपुर गाजियाबाद के रूप में हुई है। घायल का नाम भी मिथिलेश कुमार है। चारों एक ही परिवार के सदस्य हैं। स्वजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Mohammed Shami: नैनीताल में खाई में गिरी पर्यटक की कार, घायल की मदद को पहुंचे क्रिकेटर मोहम्मद शमी; खुद को बताया खुश किस्मत