विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roorkee News: रुड़की में सायरन बजाती गाड़ियों से कर रहे थे आतिशबाजी, पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Thu, 03 Nov 2022 03:35 PM (IST)

Roorkee News सोमवार की रात को रुड़की में सड़क पर जन्मदिन पार्टी मना कर हुड़दंग करने वाले तीन आरोपितों को ...और पढ़ें

हुड़दंग मचा कर साथी का जन्मदिन मनाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हुड़दंग मचा कर साथी का जन्मदिन मनाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता रुड़की। Roorkee News सोमवार की रात नगला इमरती गांव के पास हुड़दंग मचा कर अनोखे तरीके से साथी का जन्मदिन मनाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बजा रहे थे हूटर

सोमवार रात को करीब 20 गाड़ियां सड़क पर दौड़ आते हुए जमकर हूटर बजा रहे थे । साथ ही आतिशबाजी की थी। जिससे गांव में दहशत का माहौल हो गया था। पुलिस ने इन सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया है। अन्य युवकों के बीच तलाश की जा रही है।

अनस का था सोमवार को जन्‍मदिन

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव निवासी अनस का सोमवार को जन्मदिन था। उसके दोस्तों ने उसका जन्मदिन एक अलग तरीके से मनाने का निर्णय लिया था।

कार की छतों पर की आतिशबाजी

उन्होंने करीब 20 गाड़ियों का काफिला लक्सर रुड़की मार्ग पर दौड़ाया। साथ ही कार की छतों पर आतिशबाजी की। जिस से गांव में दहशत फैल गई। कार का डीजे बजा कर डांस करते रहे।

इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही युवक फरार हो गए थे। इनका यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन युवकों को चिन्हित किया।

यह भी पढ़ें: Dehradun Crime News: इंडक्शन चूल्हा ठीक करने के लिए किया कस्टमर केयर को फोन, साइबर ठग ने लगाया हजारों का चूना

पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

सिविल लाइन कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप तोमर ने बताया कि इस मामले में अनस और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अनस का जन्मदिन था। इस पार्टी में करीब 20-25 और युवक शामिल रहे थे उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है। पकड़े गए युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें:- Dehradun Crime : पैसे की ललक में रैपर बना मोबाइल चोर, मुखबिर की सूचना पर चढ़ा पुलिस के हत्‍थे