सफाई कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिग शुरू
नगर निगम ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए अब सफाई कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिग शुरू कर दी है। हाजिरी के वक्त सफाई नायक कर्मचारियों की जांच करेंगे। साथ ही नगर आयुक्त ने थर्मल स्क्रीनिग के दौरान किसी भी कर्मचारी का तापमान बढ़ा हुआ मिलने पर इसकी जानकारी सिविल अस्पताल प्रशासन को देने के निर्देश सफाई नायकों को दिए हैं।
जागरण संवाददाता, रुड़की: नगर निगम ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए अब सफाई कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिग शुरू कर दी है। हाजिरी के वक्त सफाई नायक कर्मचारियों की जांच करेंगे। साथ ही नगर आयुक्त ने थर्मल स्क्रीनिग के दौरान किसी भी कर्मचारी का तापमान बढ़ा हुआ मिलने पर इसकी जानकारी सिविल अस्पताल प्रशासन को देने के निर्देश सफाईनायकों को दिए हैं।
नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने बताया कि नगर निगम के पास अभी केवल चार ही थर्मल स्क्रीनिग मशीन हैं। सामाजिक संस्थाओं से और अधिक थर्मल स्क्रीनिग मशीन दान देने का अनुरोध किया है। बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर निगम ने शहर में सेनिटाइजेशन अभियान चलाया हुआ है। सफाई कर्मचारी जगह-जगह दवाईयों का छिड़काव कर रहे हैं। थर्मल स्क्रीनिग मशीन कम होने के चलते सफाईनायकों को सुबह और शाम अलग-अलग वार्ड में सफाई कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिग करने के लिए कहा गया है। जिससे कि सभी कर्मचारियों की जांच हो सके। दुकानों के बाहर चलाया सेनिटाइजेशन अभियान
रुड़की: नगर निगम ने मंगलवार को शहर के मेन बाजार, सिविल लाइंस, रामनगर, गणेशपुर आदि स्थानों पर सेनिटाइजेशन अभियान चलाया। मेडिकल स्टोर और अति आवश्यक सेवाओं के तहत आने वाली खाद्य सामग्री की दुकानों के बाहर दवाइयों का छिड़काव किया गया। वहीं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंदों को नौ सौ भोजन के पैकेट बांटे गए। नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर और खाद्य सामग्री की दुकानों पर जहां सुबह के वक्त लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, उन स्थानों पर निर्धारित अवधि के बाद दुकानें बंद होने पर सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर किया सम्मानित
रुड़की: कोरोना वायरस के प्रकोप से हर कोई डरा-सहमा हुआ है। ऐसी परिस्थितियों में भी नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से शहर की साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं। इन कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए मंगलवार को सैनिक कॉलोनी के लोगों ने सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। वहीं जनता से इस तरह का सम्मान पाकर सफाई कर्मचारी भी उत्साहित नजर आए।