परिवार गया शादी समारोह में, घर को खंगाल गए चोर
परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने गए, वहीं पीछे से चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया। सुबह चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
रुड़की, [जेएनएन]: परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने गए, वहीं पीछे से चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया। सुबह चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सिविल लाइन कोतवाली के अंतर्गत आदर्श कालोनी निवासी महेंद्र गिरी एक कंपनी में बस चालक हैं। गत रात वह ड्यूटी पर थे। वहीं, परिवार के सदस्य किसी शादी समारोह में गए थे।
सुबह महेंद्र गिरी घर लौटे तो उन्हें ताले टूटे मिले। भीतर जाने पर उनके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा हुआ था। बताया जा रहा है कि चोर 20 हजार की नकदी सहित करीब दो लाख रुपये के जेवर ले उड़े।
गृह स्वामी की सूचना पर कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने चोरी के मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। साथ ही आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
यह भी पढ़ें: ज्वेलर की आंखों में धूल झोंक ले उड़ा पांच लाख के जेवर
यह भी पढ़ें: एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 82 हजार
यह भी पढ़ें: करोड़ों की धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड ढार्इ साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे