Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus: पनियाला गांव के जमाती की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव Haridwar News

    By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 25 Apr 2020 09:39 AM (IST)

    हरिद्वार जिले के लिए राहतभरी खबर आई है। जिले के पहले कोरोना संक्रमित मरीज की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले उसकी दो रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी हैं।

    Hero Image
    Coronavirus: पनियाला गांव के जमाती की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव Haridwar News

    हरिद्वार, जेएनएन। हरिद्वार जिले के लिए राहतभरी खबर आई है। जिले के पहले कोरोना संक्रमित मरीज की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले उसकी दो रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी हैं। हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला चार अप्रैल को पनियाला गांव में आया था। 30 मार्च को जमात से लौटे युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद पूरे गांव को क्वारंटाइन कर दिया गया था। गांव को गुरुवार से ही सुबह सात बजे से लेकर एक बजे तक की छूट मिली। ताजा मामले में कोरोना संक्रमित युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई। मेला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि मरीज के दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आए, इसकी उम्मीद की जा रही है।

    चार दिन में छोड़े 774 जमाती

    कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने और 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी करने वाले जमातियों को छोड़ा जा रहा है। 21 से 24 अप्रैल में 774 लोग छोड़े जा चुके हैं। स्वास्थ्य परीक्षण में सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया है। संस्थागत क्वारंटाइन से छोड़े गये जमातियों में अधिकांश स्थानीय हैं। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि शुक्रवार को 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

    इसे मिलाकर अब तक 1050 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 1043 की रिपोर्ट निगेटिव और सात की पॉजीटिव आई है। 164 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी है। जिले से गुरुवार को 92 लोगों के सैंपल जांच के लिये भेजे गये हैं। इसे मिलाकर अब तक जिले के 1214 लोगों के सैंपल जांच के लिये भेजे जा चुके हैं। 

    सीएमओ डॉ सरोज नैथानी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 333 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिला कंट्रोल रूम में विभिन्न क्षेत्रों से 28 लोगों की शिकायत मिली। जिसका निस्तारण कराया गया। जिले के विभिन्न आइसोलेशन केंद्रों में 148 लोग भर्ती किये गये। वहीं 462 जमाती और अन्य को संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया है।

    तीन लोगों को अस्पताल में किया आइसोलेट

    क्वारंटाइन तीन लोगों को तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीन लोगों की अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लक्सर क्षेत्र के दो लोगों को होम क्वारंटाइन किया है। शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा क्वारंटाइन गांव पनियाला से भी एक व्यक्ति को तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि तीनों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। वहीं आइसालोशन वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई है।

    यह भी पढ़ें: Coronavirus: कलियर से 75 जमाती हरिद्वार स्थित आइसोलेशन केंद्र में शिफ्ट Harudwar News 

    चार युवकों को किया क्वारंटाइन

    झबरेड़ा कस्बे में चार युवक सहारनपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गन्ना कोल्हू पर काम करते थे। वह कस्बे में पहुंच गए। स्वजनों ने इसकी जानकारी सभासद अनुज सैनी को दी। डॉ. पंकज मिश्र और डॉ. अमिता ने कस्बे में पहुंचकर चारों की थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटाइन कर दिया।

    यह भी पढ़ें: Coronavirus: रैपिड टेस्ट से पता चलेगा कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए कितने लोग