Coronavirus: आइसोलेशन में दस संदिग्ध भर्ती, छह की रिपोर्ट निगेटिव Haridwar News
सिविल अस्पताल रुड़की में कोरोना की आशंका में दस संदिग्ध व्यक्तियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।
रुड़की, जेएनएन। सिविल अस्पताल रुड़की में कोरोना वायरस की आशंका के चलते दस संदिग्ध व्यक्तियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं, छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं 20 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
सिविल अस्पताल में आने वाले दस व्यक्तियों में कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। दस नए संदिग्ध मरीज आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध मरीजों की संख्या 32 पहुंच गई है। वहीं, अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती छह मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर, कोरोना वायरस के संदिग्ध 20 मरीजों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि शुक्रवार को दस संदिग्ध मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जबकि छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
नारसन और झबरेड़ा में भी लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नारसन बॉर्डर पर दस लोगों का सैंपल लिया। ये सभी लोग अलीगढ़ से हरिद्वार जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन दस लोगों का सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजा है। वहीं झबरेड़ा में पांच लोगों की स्क्रीनिंग के बाद उनके सैंपल जांच को लिए गए। ये लोग हरियाणा और कालागढ़ से आए थे। वहीं 11 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।
कोरोना वॉरियर्स को दिया आरोग्य किट
बहादराबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान के कोरोना वॉरियर्स को आरोग्य किट वितरित किया। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना विपरीत परिस्थितियों में भी कोरोना महामारी को लेकर हमारे सभी योद्धा लड़ रहे हैं, यह सराहनीय है। इन योद्धाओं का जितना भी सम्मान किया जाए वह कम है। इस मौके पर सुनील सैनी, लव शर्मा, मोहित वर्मा,डॉ अंकित आर्य ,जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा आदि शामिल रहे।
सीएचसी को सौंपी 1050 प्रेवेन्टिव किट
भगवानपुर में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन व सर्कल ऑफ होप की ओर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए कोरोना योद्धाओं की सहायता के लिए 1050 प्रेवेन्टिव किट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर और नारसन को सौंपी गई। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. विक्रांत सिरोही, संजीव भारद्वाज, अनुज भारद्वाज, मानसी, राज बहादुर सैनी, अमन, मिनाक्षी, रेखा एवं नौशाद आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में महज 1.49 फीसद है कोरोना की मृत्यु दर, डरने की नहीं सतर्कता की जरूरत