यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पिता की लाइसेंसी पिस्तल से खेलने के बीच चली गोली से घायल हुआ किशोर; ऋषिकेश में ट्रामा के रेड जोन में भर्ती
पौड़ी में बीते रोज पिता की रिवाल्वर से गोली चलने के कारण गंभीर रूप से घायल किशोर को एम्स ऋषिकेश ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: पौड़ी में बीते रोज पिता की रिवाल्वर से गोली चलने के कारण गंभीर रूप से घायल किशोर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
पौड़ी मुख्यालय सेंट थामस में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला 16 वर्षीय किशोर बीते सोमवार को घर में कमरा बंद कर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खेल रहा था। तभी अनजाने से उसके हाथ से ट्रिगर दबा और फायर हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की ओर दौड़े जहां लड़का जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था।
जिला अस्पताल पौड़ी से हायर सेंटर के लिए रेफर
चीख-पुकार के बीच आननफानन में बच्चे को जिला अस्पताल पौड़ी इलाज के लिए लाए। युवक की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी पौड़ी डा. आशीष चौहान द्वारा युवक को हायर सेंटर भेजने के लिए चापर की व्यवस्था की।
किशोर को ट्रामा वार्ड के रेड जोन में गया रखा
देहरादून में मौसम खराब होने के कारण चौपर नहीं उड़ पाया। जिसके बाद किशोर को एंबुलेंस के जरिए ही हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स भेज दिया था। बीती देर रात किशोर को एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश लाया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाल के आर पांडे ने बताया कि घायल को ट्रामा वार्ड के रेड जोन में रखा गया है।
