Move to Jagran APP

छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

भगवानपुर कस्बे के राघवमल ओमप्रकाश डिग्री कॉलेज में भगवानपुर पुलिस ने निर्भया योजना के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 08:25 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 08:25 PM (IST)
छात्राओं को सिखाए  आत्मरक्षा के गुर
छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

भगवानपुर : भगवानपुर कस्बे के राघवमल ओमप्रकाश डिग्री कॉलेज में भगवानपुर पुलिस ने निर्भया योजना के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साथ ही उनको बताया कि छेड़खानी जैसी घटनाओं को रोकने में यह किस तरह से मददगार साबित हो सकती है।

loksabha election banner

उप निरीक्षक अंजना ने कहा कि लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से कमजोर नहीं है। आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके आसपास ऐसी कोई बात घटित होती है जो कि ठीक नहीं है, तो वह इसकी सूचना पुलिस को दें, अभिभावकों से शिकायत करें। साथ ही टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ की घटनाओं को नजरअंदाज करने से आरोपितों के हौसले बढ़ते हैं। इसलिए इसका सबको डटकर जवाब देना है। इस मौके पर एसआइ गीता चौहान, एसआइ राजकुमार शर्मा, संदीप राणा, भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। (संसू)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.