Move to Jagran APP

हरिद्वार से टैक्सी-मैक्सी का हो संयुक्त रोटेशन

जागरण संवाददाता हरिद्वार टाटा सूमो यूनियन कार्यालय परिसर में टैक्सी मैक्सी यूनियन के पदाधिक

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 08:10 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 08:10 PM (IST)
हरिद्वार से टैक्सी-मैक्सी  का हो संयुक्त रोटेशन
हरिद्वार से टैक्सी-मैक्सी का हो संयुक्त रोटेशन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: टाटा सूमो यूनियन कार्यालय परिसर में टैक्सी मैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। वाहन मालिक व चालकों के हित में पदाधिकारियों से ने चारधाम यात्रा में हरिद्वार से टैक्सी-मैक्सी मोटर वाहनों का संयुक्त रोटेशन करने की मांग दोहराई।

loksabha election banner

शपथ ग्रहण समारोह में मैक्सी-टैक्सी महासंघ के संरक्षक संजय चोपड़ा ने अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, सचिव मदन पाल सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, उप सचिव राजकुमार थापा, उप कोषाध्यक्ष धर्मपाल नेगी, सदस्य महेंद्र सिंह, राजकुमार, स्वराज कांडपाल, अमित सैनी को शपथ दिलाई।

संजय चोपड़ा व अन्य पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की सुविधा को हरिद्वार से मैक्सी-टैक्सी मोटर वाहनों का संयुक्त रोटेशन बनाया जाए। आरटीओ कार्यालयों में कर्मचारियों की हड़ताल से मैक्सी- टैक्सी, ट्रांसपोर्टर, व टैक्सी गाड़ियों का टैक्स, फिटनेस, यात्रा ग्रीन कार्ड, परमिट नवीनकरण कार्य ठप होने से संचालन बाधित हो रहा है। सरकार मोटर वाहनों की परमिट नवीनीकरण व अन्य कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करे। महासंघ के संरक्षक संजय चोपड़ा ने कहा प्रदेश में मैक्सी-टैक्सी मोटर वाहनों की संख्या 11 हजार के करीब है। मैक्सी-टैक्सी गाड़ियों को योजनाबद्ध तरीके से सरकार के संरक्षण में कंपनी बनाकर संचालित करने से बेहतर सुविधा तीर्थयात्रियों को दी जा सकती है। अध्यक्ष बलवीर सिंह ने आरटीओ कार्यालयों में कर्मचारियों की हड़ताल से समय पर मैक्सी टैक्सी सूमो, टवेरा, इनोवा गाड़ियों की समय पर फिटनेस नहीं हो पा रही है। समारोह में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नाथी राम सैनी, सचिव हरीश बिष्ट, धर्मपाल शर्मा, मनोज कुमार, जितेंद्र चौरसिया, बिरजेश कुमार, राजकुमार सक्सेना आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.