Move to Jagran APP

होलिका पूजन कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, तीन घंटे तक ऐसे रहे हालात

चंद्रपुरी कॉलोनी में सोमवार दोपहर को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले से यहां पर भगदड़ मच गई। होलिका पूजन कर रही महिलाएं भी पूजन छोड़कर भाग गईं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 06:59 PM (IST)
होलिका पूजन कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, तीन घंटे तक ऐसे रहे हालात
होलिका पूजन कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, तीन घंटे तक ऐसे रहे हालात

रुड़की, जेएनएन। शहर के बीचोबीच स्थित चंद्रपुरी कॉलोनी में सोमवार दोपहर को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले से यहां पर भगदड़ मच गई। होलिका पूजन कर रही महिलाएं भी पूजन छोड़कर भाग गईं। दुकानों के शटर बंद हो गए। यातायात भी बंद कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक दहशत बनी रही। 

loksabha election banner

शहर में चंद्रपुरी रिक्शा स्टेंड के पास होलिका को सजाया गया है। यहां पर सोमवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन करने के लिए पहुंच रही थी। इसी बीच कहीं पर मधुमक्खियां का एक झुंड यहां पर आ गया और उसने काटना शुरू कर दिया। इससे यहां पर भगदड़ मच गई, जो महिलाएं पूजन कर रही थी, उनको भी पूजन छोड़कर बीच में भागना पड़ा।

इतना ही नहीं मधुमक्खियों ने राहगीरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। दुकानों के शटर बंद होना शुरू हो गए। लोगों ने चादर, कंबल डालकर खुद को सुरक्षित करने की कोशिश की। कुछ लोगों ने सूखी पत्तियां आदि एकत्र कर धुंआ किया। करीब तीन घंटे तक की मशक्कत के बाद मधुमक्खियां यहां से हटी, तब कहीं जाकर दोबारा से पूजन शुरू किया गया। 

वसंत ऋतु शुरू होते ही कहर बरपाती है मधुमक्खियां 

वसंत ऋतु शुरू होने के साथ ही मधुमक्खियों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। हर साल रुड़की में कभी कैनाल रोड पर मधुमक्खियों का आतंक मचा रहता है, तो कभी जादूगर रोड पर। इतना ही नहीं पिछले साल लंढौरा मार्ग पर तो मधुमक्खियों के हमले में एक वृद्ध की जान तक चली गई थी। शहर में मई तक मधुमक्खियों का प्रकोप रहता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.