बूथ स्तर पर मजबूति से मिलेगी सफलता
जागरण संवाददाता रुड़की भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि संगठन को
जागरण संवाददाता, रुड़की: भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। संगठन के मजबूत होने से ही पार्टी को सफलता मिलेगी। नगर निगम के चुनाव होने है, लिहाजा सभी को इस पर ध्यान देना होगा।
गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि भाजपा के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही संगठन में जिम्मेदारी मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन में एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि रुड़की नगर निगम के चुनाव होने हैं। इन चुनाव में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि संगठन जिसे भी टिकट देगा, उसको ही जिताने का काम किया जाएगा। उन्होंने बूथ स्तर पर बनाए गए सदस्यों का सत्यापन होने के साथ ही संगठन को मजबूत करने को भी कहा। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे उस पर सभी को ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री अमन त्यागी के संचालन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सुनील साहनी, अरविन्द गौतम, मयंक गुप्ता, राजपाल सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन, गौरव गोयल, संजय अरोड़ा, अश्वनी कौशिक, ललित मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।