Move to Jagran APP

सेना पर पत्थर फेंकने वाले हैं देश के दुश्मन: डॉ. प्रवीण तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि कश्मीर में सेना पर पत्थर फेंकने वालों से दुश्मन सैनिकों जैसा बर्ताव होना चाहिए।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 03 Jun 2017 02:06 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2017 09:06 PM (IST)
सेना पर पत्थर फेंकने वाले हैं देश के दुश्मन: डॉ. प्रवीण तोगड़िया
सेना पर पत्थर फेंकने वाले हैं देश के दुश्मन: डॉ. प्रवीण तोगड़िया

हरिद्वार,[जेएनएन]: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि कश्मीर में सेना पर पत्थर फेंकने वालों से दुश्मन सैनिकों जैसा बर्ताव होना चाहिए। यह देश के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि इन पर बम बरसाए जाने चाहिए। 

loksabha election banner

डॉ. तोगड़िया ने शुक्रवार की देर शाम दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की तीन दिवसीय बैठक में कश्मीर में धारा 370 हटाने पर कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन पत्थरबाजों के साथ सेना को उन्हीं की भाषा में पेश आना चाहिए। केंद्र सरकार को इसके लिए रणनीति तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा जब महाराष्ट्र में आंदोलन करने वाले किसानों पर गोलियां चलाई जा सकती हैं तो फिर सेना पर पत्थर फेंकने वालों पर गोलियां क्यों नही चलाई जा सकती।

गंगा की अविरल धारा पर भी उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार को धरातल पर कार्य करने होंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि मौजूदा आर्थिक विकास का मॉडल देश में फेल है। यह वह विकास मॉडल है, जो आजादी के बाद अपनाया गया। इससे गरीब और गरीब हो रहा है। इस आर्थिक विकास मॉडल पर एक बार पुन: विचार करने की सख्त जरूरत है। यह माडल कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में बिलकुल व्यवहारिक नहीं है। 

 यह भी पढ़ें: संतों की घोषणा, छह दिसंबर 2018 तक बनेगा राम मंदिर

यह भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण पर संतों का केंद्र सरकार को अल्टीमेटम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.