सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
कनखल थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरिद्वार, जेएनएन। कनखल थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपित फरार हो गया। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक एक किशोरी ने कनखल थाने में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले उसकी मां मुरादाबाद में उसकी नानी के घर गई थी। वह अपने सौतेले पिता व छोटे भाई-बहनों के साथ घर पर थी।
आरोप है कि रात के समय पिता ने उसे बर्फी खाने के लिए दी। इसके बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। आरोप है कि उसी दौरान पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगली सुबह इस बारे में पता चलने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराने कनखल थाने पहुंची।
यह भी पढ़ें: छात्राओं से यौन उत्पीड़न के मामले में प्रोफेसर को चार्जशीट, अल्मोड़ा भेजा
उसी दौरान मुरादाबाद से उसकी मां लौट आई और समझा-बुझाकर उसे वापस ले गई। पीड़िता फिर कनखल थाने पहुंची और लिखित तहरीर देते हुए पूरी कहानी बताई। पुलिस ने आरोपित पवन शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कनखल थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।