प्रदेश की सरकार घोटालों में लिप्त: जाजू
आज चन्द्राचार्य चौक के पास स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने राज्य सरकार पर बोला हमला। कहा कि प्रदेश की सरकार घोटालों में लिप्त है। सीडी कांड एवं आपदा घोटालों की सीबीआई जांच होनी चाहिये, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो
हरिद्वार। आज चन्द्राचार्य चौक के पास स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने राज्य सरकार पर बोला हमला। कहा कि प्रदेश की सरकार घोटालों में लिप्त है। सीडी कांड एवं आपदा घोटालों की सीबीआई जांच होनी चाहिये, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
इस दौरान उन्होंने कहा कि घोटालों के प्रकरण सदन में उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 214 मंडल है। इसमें 187 में मंडल गठित हो गए हैं। बाकि मंडल अध्यक्ष जल्द ही घोषित होंगे। उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले जिलाध्यक्षों का चयन कर लिया जायेगा।
दो मंडलों में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति हो लेकर विरोध है, जो बड़ा मामला नहीं है। जल्द ही भाजपा की ओर से अपीलयी कमेटी बनायी गई, जो इस मामले को देखेगी। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 13 हजार करोड़ रुपये हाईवे व सड़क की मरम्मत के लिए राज्य को दिये हैं।
आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार रुपयों की बंदरबाट कर रही है। उन्होंने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल कई बार पार्टी बनकर काम करते हैं, जो सही नहीं है। इससे पूर्व उक्त होटल के बंद कमरे में जिला संगठन के चुनावों को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान चुनाव अधिकारियों से जिलाध्यक्षों के दावेदारों के विषय में जानकारी ली गयी। उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि दावेदारों से आवेदन पत्र मंगवाये जायें। इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत व नरेश बंसल आदि मौजूद थे।
पढ़ें:- गंगा स्वच्छता का कार्य समय से होगा पूराः उमा