यहां किसी चोर-बदमाश के नहीं, मेंढ़क और सांप के पीछे डंडा लेकर दौड़ती रही पुलिस
हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र की फेरूपुर पुलिस चौकी में अचानक एक मेंढ़क के पीचे सांप भी घुस आया। पुलिसकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।
हरिद्वार, [जेएनएन]: आपने अक्सर सुना होगा कि पुलिसकर्मी चोर-बदमाशों के पीछे भागते हैं। लेकिन हरिद्वार में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, यहां पुलिस किसी चोर नहीं बल्कि मेंढ़क और सांप के पीछे दौड़ती रही।
दरअसल, मामला रविवार रात का है। जब पथरी थाने की फेरूपुर पुलिस चौकी में एक मेंढ़क घुस गया। मेंढ़क के पीछे-पीछे सांप भी पुलिस चौकी में आ गया। अचानक सांप को देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। जिसके बाद चौकी में मेढक, सांप और पुलिस का खेल चलता रहा। करीब एक घंटे तक मेंढ़क के पीछे सांप और सांप के पीछे डंडा लेकर पुलिस दौड़ती रही। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला गया। जिससे काफी देर रात वहां अफरातफरी का माहौल रहा।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि इससे पहले भी पुलिस चौकी में कई सांप घुस चुके हैं। दरअसल, पुलिस चौकी के आसपास सड़क के दोनों तरफ घास-फूस और गंदा पानी जमा हो रखा है। अक्सर सांप, बिच्छू पुलिस चौकी में पहुंच जाते हैं। पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे गोबर और कचरे का बड़ा ढ़ेर लगाया गया है। गंदा पानी जमा होने से तरह-तरह के जीव जंतु पनप रहे हैं।
एक माह पहले अलमारी में घुसा था सांप
फेरुपुर पुलिस चौक में सांप घुसने की यह कोई पहली घटना नहीं है। एक माह पहले भी अलमारी में सांप घुस गया गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था।
यह भी पढ़ें: नदी में मछली मारने को उतरा युवक, सामने आ गया मगरमच्छ
यह भी पढ़ें: किसान के बेटे को जबड़े में जकड़ा मगरमच्छ ने, ऐसे बची जान
यह भी पढ़ें: चारपाई के नीचे नजर पड़ी तो उड़ गए ग्रामीण के होश